फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वार्ड 14 के गीले कचरे से बनी जैविक खाद को निशुल्क किया वितरित

विज्ञापन
हिसार। गीले कचरे से जैविक खाद तैयार करते नगर निगम कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की तरफ से वार्ड-14 में गीले कचरे से बनाई जा रही जैविक खाद को वार्ड में ही निशुल्क वितरित किया गया। वीरवार को नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन और ट्रेनी हेल्थ इंस्पेक्टर की मदद से वार्ड-14 के लगभग 500 घरों में यह जैविक खाद वितरित की। लोग इस खाद का उपयोग अपने घरों में रखे पौधों, किचन गार्डन और पार्क में करेंगे। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि नगर निगम की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है बल्कि नागरिकों को कचरे के सदुपयोग के प्रति जागरूक कॅरने का भी एक प्रभावी माध्यम है। लोगों को अपने घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग (सेग्रीगेशन) करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें