फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आईटीआई दाखिले का पहला चरण पूरा, 17 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन और ट्रेड चयन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। अब 17 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराने की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी करनी होगी अन्यथा उनकी सीट अगले चरण के लिए रिक्त मान ली जाएगी।
विज्ञापन

तोशाम रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इस वर्ष 1176 सीटों पर विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश दिए जाएंगे। संस्थान में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कोपा, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी तथा स्टेनोग्राफी सहित कई रोजगारपरक ट्रेड संचालित हैं।
प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। पहली मेरिट सूची 17 जुलाई को जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 17 से 21 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा जबकि 17 से 22 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर सीट सुनिश्चित करनी होगी। निर्धारित अवधि में औपचारिकताएं पूरी नहीं करने पर सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद 23 जुलाई को रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा और 28 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची प्रकाशित होगी। तीसरी मेरिट सूची 7 अगस्त तथा चौथी व अंतिम मेरिट सूची 18 अगस्त को जारी कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विद्यार्थी मेरिट सूची जारी होने के बाद निर्धारित सभी तिथियों का पालन करें और दस्तावेजों की तैयारी पहले से पूरी रखें। समय सीमा के भीतर सत्यापन और फीस जमा कराने पर ही प्रवेश सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

- राजबीर, सुपरिटेंडेंट, आईटीआई तोशाम रोड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें