गांव मिर्चपुर में पहुंचे विधायक जस्सी पेटवाड़ का स्वागत करते ग्रामीण।
नारनौंद। गांव मिर्चपुर के विकास को शनिवार को एक नई सौगात मिली। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने गांव के छोटे बस स्टैंड के पास विधायक निधि से बनने वाली 19 लाख 67 हजार रुपए लागत की फिरनी के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर गांव में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार जताया। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। मिर्चपुर के छोटे बस स्टैंड के आसपास फिरनी निर्माण की मांग काफी समय से उठ रही थी, जिसे अब विधायक निधि से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। शिलान्यास समारोह में मीरा मिर्चपुर, सरपंच प्रतिनिधि अशोक ढांडा, उदयवीर ढांडा, सत्यवान शर्मा, मनीष ढांडा, काला, मनीष शर्मा व अनिल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।