फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुरानी रंजिश में युवक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा

Thu, 06 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के मिलगेट एरिया में पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने एक युवक पर अचानक फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बच गया। इसके बाद आरोपियों ने युवक के घर पर पथराव भी किया। पुलिस ने अमित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एचटीएम पुलिस थाना में दी शिकायत में मिल गेट निवासी अमित उर्फ घोड़ा ने बताया कि मई 2024 के एक पुराने मामले की रंजिश के तहत रितिक उर्फ नोनी अपने साथियों के साथ उस घर पर पहुंचा। यहां उन्होंने उसके घर पर पथराव किया। जब उसने घर के अंदर से आवाज लगाई तो रितिक ने अपनी पहचान बताई और उसे घर से बाहर आने के लिए ललकारा। जब वह घर से बाहर आया तो आरोपी ने उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी घर पर पथराव कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें