फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीमारी से परेशान हूं...आत्महत्या करने जा रहा हूं, मेरी दुकान का सामान बिकवा देना

Thu, 06 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
मृतक राजकुमार
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर में एक दुकानदार ने बीमारी से परेशान होकर वीरवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है मैं बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। आसपास के दुकानदारों से प्रार्थना है कि मेरी दुकान का सामान बिकवा देना। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक राजकुमार ग्रोवर उर्फ राजू पटेल नगर में अपने मकान के निचले हिस्से में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे और ऊपर परिवार समेत रहते थे। पत्नी वीणा भिवानी की रहने वाली है। बेटी अनन्या प्राइवेट स्कूल में टीचर है। वीरवार को वीणा मायके और बेटी स्कूल में पढ़ाने गई हुई थी। पुलिस के मुताबिक वीणा सुबह 8 बजे स्कूल गई थी। कुछ घंटे बाद उसने पति को फोन किया। फोन नहीं उठाया तो पड़ोसी महिला को फोन कर घर जाकर देखने के लिए कहा।
फंदा लगाने से पहले गेट के ताला लगाकर चाबी बाहर फेंकी
पड़ोस की एक महिला राजकुमार के घर गई तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। इसी दौरान उसकी नजर बाहर पड़ी एक चाबी पर गई। पड़ोस के घर से अंदर घुसकर किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर राजू का शव पंखे से बंधे फंदे से लटका था। उसने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद वीणा और उसकी बेटी को सूचना दी गई। इसके बाद पीएलए पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें