फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पटाखा बाजारों से राजगुरु मार्केट तक रहेगी दमकल की पहरेदारी

Thu, 05 Nov 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। बरवाला रोड ​स्थित दमकल केंद्र में खड़ीं गाड़ियां। 
विज्ञापन
हिसार। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग ने विशेष तैयारी की है। हिसार, हांसी, आदमपुर, बरवाला और नारनौंद में लगने वाले पटाखा बाजारों में एक-एक दमकल गाड़ी तैनात की जाएगी। इसके अलावा हिसार की व्यस्त राजगुरु मार्केट में भी अलग से एक गाड़ी खड़ी रहेगी।
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर विभाग ने सभी कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। दिवाली पर आतिशबाजी के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इन्हें जल्द नियंत्रित करने के लिए विभाग के अधिकारी जिले के सभी दमकल केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान खराब मिलने वाली गाड़ियों को तुरंत दुरुस्त करवाया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों से उनकी जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
पांच शहरों में तैनात होंगी दमकल गाड़ियां
दिवाली के मद्देनजर हिसार, हांसी, आदमपुर, बरवाला और नारनौंद में पटाखा बाजार लगाए जाएंगे। प्रत्येक बाजार में एहतियात के तौर पर एक-एक दमकल गाड़ी तैनात रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा हिसार की सबसे बड़ी और व्यस्त राजगुरु मार्केट में भी एक अतिरिक्त दमकल गाड़ी खड़ी की जाएगी।
विज्ञापन

10 नवंबर तक नहीं मिलेगी छुट्टी
त्योहार के दौरान दमकल विभाग के सभी कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। 10 नवंबर तक किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। जिन कर्मचारियों ने पहले से अवकाश के लिए आवेदन किया हुआ है, उनके आवेदन भी रद्द माने जाएंगे।
जिले में 121 कर्मचारी, 37 दमकल गाड़ियां
जिले में दमकल विभाग के कुल 121 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें 70 प्रतिशत कर्मचारी कच्चे हैं, जो पे-रोल और एचकेआरएन के तहत काम कर रहे हैं। विभाग के पास जिले में कुल 37 दमकल गाड़ियां हैं। हालांकि, इनमें एक भी हाइड्रोलिक गाड़ी नहीं है।

शुक्रवार से जिलेभर में पटाखों के स्टॉल लग जाएंगे। सभी जगह एहतियात के तौर पर दमकल गाड़ियां तैनात की जाएंगी। इसके अलावा हिसार की राजगुरु मार्केट में भी अलग से एक गाड़ी खड़ी रहेगी।
विज्ञापन

- साहिल, सब ऑफिसर, दमकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें