फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे बिजलीघर के पास पाइपों से भड़की आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

विज्ञापन
रेलवे के बिजलीघर के पास आग की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां। 
विज्ञापन
हिसार। रेलवे के सातरोड स्थित 132 केवी बिजली घर के पीछे रबड़ के पाइपों और झाड़ियों में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग के ऊंचे गुबार आसमान में उठते देख आसपास के लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन

बिजलीघर के कर्मचारियों ने तत्काल बिजली सप्लाई काट दी, जिससे संभावित बड़े हादसे को रोका जा सका। आग लगने से आसमान में धुएं के काले गुब्बार उठ रहे थे, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आग बिजली घर के अंदर लगी हो।
घटना की सूचना मिलते ही हिसार दमकल केंद्र से पांच गाड़ियां और 12 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि आग बुझाने में देर होती, तो यह रेलवे बिजली घर तक पहुंच सकती थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण रेलवे संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे के सातरोड स्थित 132 केवी पावर हाउस से हिसार और सातरोड जंक्शन तक बिजली सप्लाई होती है। शुक्रवार शाम को अचानक आग ने झाड़ियों और रबड़ के पाइपों को अपनी चपेट में ले लिया। बिजलीघर के कर्मचारियों ने तत्काल दमकल को सूचना दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल टीम ने पहले बिजली सप्लाई बंद करवाई, फिर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें