फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मकान में लगी आग, सिलिंडर फटने के बाद धमाके की आवाज सुनकर घरों से निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना मंडी में सोमवार सुबह एक मकान में सिलिंडर फटने के बाद धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल गया। गनीमत रही कि आग से जनहानि नहीं हुई। परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

कस्बे में जगदंबा किराना स्टोर के ऊपर बने मकान में सोमवार सुबह करीब 5 बजे अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ देर बाद ही मकान से तेज धमाके की आवाज आई। इसके बाद आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़कती गई। उकलाना, बरवाला की दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया।
सामान जलकर राख
मकान मालिक विकास उर्फ विक्की ने बताया कि घर में अंदर घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सकता है। उकलाना में पिछले 24 घंटे में आग लगने की दूसरी घटना है। इससे पहले कॉटन फैक्टरी में आग लगने से भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें