फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: फैक्टरी में पेंट के ड्रम में केमिकल डालते समय लगी आग, दो मजदूर झुलसे

Mon, 18 Jul 2022 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

आसपास के मजदूरों ने आग पर काबू पाया और एंबुलेंस के जरिए उन्हें सामान्य अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
हिसार में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में मय्यड़ से खरड़ मार्ग स्थित पेंट फैक्टरी में ड्रम में केमिकल डालते समय अचानक आग लग गई। हादसे में दो मजदूर झुलस गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मय्यड़ से खरड़ मार्ग पर सुपर पेंट के नाम से फैक्टरी है। सोमवार को फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर के समय मजदूर खाना खाने के लिए चले गए। मजदूर खरड़ निवासी शिवकुमार और दिल्ली निवासी अजय ड्रम में केमिकल डाल रहे थे।

ड्रम के नीचे आग जल रही थी। केमिकल डालते समय अचानक आग भड़क गई और दोनों झुलस गए। दोनों मजदूरों को नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें