फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संदलाना गांव में जलाई पराली, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Nov 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद । धान की कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष जलाने के मामलों पर प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में गांव संदलाना में 14 कनाल भूमि पर फसल अवशेष जलाने के आरोप में कापड़ो निवासी किसान रामनिवास के खिलाफ नारनौंद थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सैटेलाइट से आग लगने की लोकेशन मिलने के बाद राजस्व, कृषि और पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इसमें फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई।
खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी से जांच अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में पटवारी मनीषा ने बताया कि 10 नवंबर को सैटेलाइट के माध्यम से खेत में आग लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण किया गया। टीम में पटवारी मनीषा, कृषि पर्यवेक्षक संदीप, ग्राम सचिव और गांव के नंबरदार शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें