बास। स्थानीय पुलिस ने गांव उगालन में दबिश देकर एक महिला के मकान के पास जमीन में दबाकर रखी करीब 20 लीटर लाहन बरामद की है। पुलिस ने लाहन को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार, वीरवार रात को वह अपनी टीम के साथ जींद-भिवानी रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव उगालन निवासी एक महिला अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करने और बेचने का काम करती है। उसने अपने मकान के पास खाली जगह में जमीन के अंदर लाहन छिपाकर रखी हुई है।
बताए गए स्थान पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खाली जगह में जमीन के अंदर दबाकर रखी नीले रंग की एक कैनी मिली। कैनी को बाहर निकालकर जांच की तो उसमें करीब 20 लीटर तरल पदार्थ पाया गया। जांच में यह तरल पदार्थ अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली लाहन निकला।