फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडिंग योजना के लिए मिलेगी वित्तीय सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने के लिए अब निगम को वित्तीय सहायता मिलेगी। मगर इसके लिए निगम प्रशासन को स्ट्रीट वेंडिंग योजना के साथ विस्तृत कार्य योजना तैयार करके मुख्यालय को देनी होगी। हालांकि निगम प्रशासन ने सभी एमई (सहायक अभियंता) को अपने-अपने वार्ड की ड्राइंग सहित विस्तृत कार्य योजना तैयार करके देने को कहा है ताकि इसे मुख्यालय भेजा जा सके।
विज्ञापन

उधर, मुख्यालय इस विस्तृत कार्य योजना को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित परियोजना स्वीकृति समिति के सामने प्रस्तुत करेगा। समिति की स्वीकृति मिलने के बाद ही वेंडिंग जोन बनाने के लिए निगम को बजट जारी किया जाएगा। बता दें कि शहर में जगह-जगह रेहड़ियां लगने से अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। कई जगहों पर तो सड़कों पर ही रेहड़ियां लगाई जा रही हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ शहरवासियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम से निजात दिलाने के लिए निगम प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने का प्रोजेक्ट बनाया गया है।
सर्वे में 31 जगह की गईं थी चयनित
शहर में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने को लेकर एक कंपनी ने वर्ष 2019 में सर्वे भी किया था। इस सर्वे में कंपनी ने 31 जगहों का चयन किया था, जहां वेंडिंग जोन बनाए जाने प्रस्तावित थे। इन जगहों में कुछ जगह अन्य विभागों की शामिल थी और इन्हें फाइनल करने से पहले उन विभागों से एनओसी ली जानी थी। मगर उन विभागों से निगम को एनओसी नहीं मिली। इस कारण से आज तक स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने को लेकर जगह ही फाइनल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इन जगहों का किया गया था चयन
आईटीआई चौक, जिंदल चौक, आईटीआई बाउंड्री के पास, वार्ड एक स्थित सिटी पुलिस थाना, टाउन पार्क पार्किंग, सिविल अस्पताल के पास, सेक्टर-14 गेट -2, क्लॉथ मार्केट के सामने, पड़ाव चौक के पास, पड़ाव चौक, जहाजपुल पर उत्तम धर्मशाला के सामने, जलेबी चौक, सब्जी मंडी के बाहर रोड के साथ, सब्जी मंडी के पास रोड, ओपी जिंदल पार्क के पास-प्रथम, ओपी जिंदल पार्क के पास-द्वितीय, जिंदल पार्क के पिछली तरफ-प्रथम, जिंदल पार्क के पिछली तरफ-द्वितीय, वार्ड-19 डीसी पार्क, साकेत कॉलोनी कम्यूनिटी सेंटर, वार्ड-17 स्थित बिजली घर के पास-अराउंड टेबल, श्मशान पार्क रोड के साथ, फायर ब्रिगेड के साथ, कम्यूनिटी सेंटर के पास-प्रथम, कम्यूनिटी सेंटर के पास, डीसीएम मिल के पास, वार्ड-9 स्थित सरकारी कॉलोनी, शिव कॉलोनी फाटक के पास, मधुबन पार्क।
यह होगा फायदा
इस योजना के तहत सभी रेहड़ीवालों को निगम की तरफ से लाइसेंस दिए जाएंगे। इसके अलावा इन्हें रेहड़ी लगाने के लिए वेंडिंग जोन में जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। वेंडिंग जोन बनने से शहर में रेहड़ियों की वजह से लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, निगम प्रशासन द्वारा रेहड़ी वालों को बार-बार परेशान नहीं किया जाएगा। इन वेंडिंग जोन में निगम की तरफ से रेहड़ी वालों को पेयजल व बिजली आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल निगम में 4100 रेहड़ी वाले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें