फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की ताजपोशी का सिवानी में जश्न

Sat, 28 Dec 2013 11:25 PM IST
सिवानी मंडी. भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शनिवार को उनके पैतृक शहर सिवानी मंडी में उनके घर पर जोरदार जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


इस जश्न में अरविंद केजरीवाल के परिजन ही नहीं बल्कि शहरवासी भी शामिल हुए। लोगों ने अरविंद के घर पहुंचकर उनके चाचा-चाची को बधाई दी। इस मौके पर अरविंद की चाची रामदुलारी ढोल की थाप पर खूब झूमी।


सिवानीवासियों को इस बात पर गर्व है कि उनके शहर से एक युवा पहली बार किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ताजपोशी के साथ ही सिवानी में भी सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए और जश्न मनाया। शहर के मुख्य बाजार में विजय जुलूस निकाला गया। हाथ में ‘आप’ का चुनाव चिह्न झाड़ू हाथों में लिए युवा अनाज मंडी स्थित अरविंद केजरीवाल के परिजनों के घर के बाहर जमा हो गए। लोगों की इस खुशी में अरविंद की चाची रामदुलारी और चचेरे भाई चिरंजीव भी शामिल हो गए और ढोल की थाप पर जमकर नाचे। चाची ने कहा कि अरविंद की वजह से सिवानी का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद को दिया सिवानी आने का न्योता
दिल्ली में शनिवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल के चाचा-चाची, अन्य परिजन व सिवानी मंडी और खेड़ा के सैकड़ों लोग भी पहुंचे थे। अरविंद के चाचा गिरधारी लाल केजरीवाल और अनाज मंडी के प्रधान दीनदयाल बंसल ने बताया कि समारोह के समापन के बाद वे अरविंद से मिले और उन्हें बधाई देने के साथ ही सिवानी आने का न्योता भी दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें