फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बहू की हरकतों से तंग ससुर ने लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मार की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारनौंद। गांव पेटवाड़ में मंगलवार सुबह 53 वर्षीय एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर पत्नी और सास-ससुर सहित आठ लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

पुलिस को दिए बयान में पेटवाड़ निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसकी शादी 18 जनवरी 2021 को भगाना निवासी मीना पुत्री राममेहर के साथ हुई थी। पत्नी शादी के बाद से ही मुझे व परिवार के लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन मीना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही। नारनौंद व हांसी पुलिस को लिखित में शिकायत भी दी और अदालत में केस चल रहा है। आरोप है कि ससुर राममेहर, साला नवनीत, सास सरोज, राजेंद्र और हिसार निवासी जसबीर पहलवान, गगनखेड़ी निवासी पूर्व सरपंच राजसिंह व थुरानी वासी सत्यवान शादी के बाद से ही परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार सुबह मीना अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ हमारे घर आई। उस समय घर पर मां संतोष व मेरी दादी मौजूद थीं।

पिता जितेंद्र घर पहुंचे तो मीना ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। छेड़खानी का झूठा केस दर्ज करवाकर फंसाने की धमकी देने लगी। इस घटना के बाद पिता हांसी डीएसपी को शिकायत देने चले गए। डीएसपी ने कहा कि नारनौंद थाना प्रभारी से जाकर मिल लो।
पत्नी ने की गाली गलौज

अमित ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे मां संतोष ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता की तबीयत खराब हो गई। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे पिता उठे तो पत्नी मीना गाली-गलौज करने लगी। इससे आहत होकर उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घायल हालत में उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये लिखा सुसाइड नोट में

एसपी साहब मैं सुसाइड कर रहा हूं। भगाना निवासी राजेंद्र, राममेहर, नवनीत, राज सिंह पूर्व सरपंच गगन खेड़ी, सत्यवान निवासी थुराना व जसबीर पहलवान मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बुधवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

- राज सिंह, डीएसपी नारनौंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें