फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीकेज से लगी आग में बाप-बेटा झुलसे

Wed, 11 Dec 2013 03:30 PM IST
जींद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में उचाना के राजेंद्र नगर में सोमवार रात गैस सिलेंडर लीकेज होने से मकान में आग लग गई।
विज्ञापन


आग बुझाने के प्रयास के दौरान मकान मालिक, उसका बेटा और दो भैंस झुलस गई। आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मकान में रखा घरेलू सामान तथा हजारों रुपये की नगदी जलकर राख हो चुकी थी।

झुलसे बाप-बेटा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

राजेंद्र नगर निवासी रणधीर सिंह की पत्नी सोमवार रात गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। उस दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया और आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

हड़बड़ाहट में रणधीर परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। रणधीर और उसके पिता राजेंद्र ने जल रहे सिलेंडर को बाहर निकाल कर पशुबाड़े की तरफ फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल रहे सिलेंडर ने पशुबाड़े को भी चपेट में ले लिया। रणधीर और उसका पिता राजेंद्र जब पशुबाड़े में फंसी भैंसों को निकालने की कोशिश कर रहे थे तो दोनों आंशिक रूप से झुलस गए।

आग की चपेट में आने से दो भैंस भी झुलस गई। आग इतनी भीषण थी कि मकान में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर तथा हजारों रुपये की नगदी आग की भेंट चढ़ गई।

घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

आंशिक रूप से झुलसे रणधीर तथा उसके पिता राजेंद्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें