फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 23 को सुभाष जयंती पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचेंगे किसान

विज्ञापन
हिसार लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य।
विज्ञापन
हिसार। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले लघु सचिवालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन कालीन धरना सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सरदार कृष्ण पाली की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

संचालक श्रद्धानंद राजली ने बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन अपने झंडे लगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर धरना स्थल पर आएंगे। 26 जनवरी को मोर्चा के आह्वान पर हिसार में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। मार्च के दौरान सभी ट्रैक्टरों पर किसान संगठन के झंडे व तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे। किसानों की 72 गांवों का बकाया बीमा व मुआवजा, किसानों का 2020 से 23 तक का बकाया मुआवजा, नरमा कपास की एमएसपी पर खरीद शुरू हो, आवारा पशुओं पर रोक लगे, पशु मेले खुलवाने के लिए, नहरों में दो हफ्ते पूरा पानी मिले आदि की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों के धरने को विकास सिसर, रमेश मिरकां, सुरेंद्र मान, दिनेश सिवाच, ईश्वर ग्रेवाल वीरेंद्र सिंह बागोरिया, शमशेर सिंह नंबरदार आदि ने संबोधित किया
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें