फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: लांधड़ी टोल पर किसानों ने लगाया पक्का मोर्चा, दिल्ली कूच पर अड़े आंदोलनकारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 09 Mar 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हिसार में किसानों ने लांधड़ी-चिकनवास टोल पर पक्का मोर्चा लगा दिया है। इस दौरान किसानों ने कहा 14 मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं, पगड़ी संभाल मोर्चा के राज्य महासचिव संदीप सिवाच ने कहा कि किसान बिना ट्रैक्टर के अगर दिल्ली जा रहे हैं तो उनको क्यों रोका जा रहा है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएसपी की मांग को लेकर निकले पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने लांधड़ी-चिकनवास टोल पर चल रहे पक्का मोर्चा में शनिवार को पक्का मोर्चा पर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि हमें दिल्ली जाने से क्यों रोका जा रहा है। पुलिस की ओर से किसानों को टोल प्लाजा पर चल रहे पक्का मोर्चा पर भी जाने से रोका जा रहा है। आने वाले समय में पुलिस आपको अपने खेत में भी नहीं जाने देगी। शनिवार को दस से अधिक गांवों के किसान समर्थन देने मौके पर पहुंचे। हमें तानाशाही का जवाब देना होगा। किसानों ने कहा 14 मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन




विज्ञापन


पगड़ी संभाल मोर्चा के राज्य महासचिव संदीप सिवाच ने कहा कि किसान बिना ट्रैक्टर के अगर दिल्ली जा रहे हैं तो उनको क्यों रोका जा रहा है। किसान नेताओं को गांवों में घरों के अंदर नजरबंद किया जा रहा है। दिल्ली की ओर कूच कर रहे पगड़ी संभाल जट्टा सुलखनी इकाई के प्रधान नवीन सुलखनी, कुलदीप खरड़, बिजेंद्र भाम्भू, सतबीर गढ़वाल,अनिल भादू सहित आठ किसानों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे हिरासत में लिया। किसानों के कड़े तेवर को देखकर दोपहर 3 बजे प्रशासन ने किसानों को किया रिहा। फिलहाल किसानों ने टोल पर ही मोर्चा लगाया हुआ है। रात का लंगर भी यहां पर बनाया जा रहा है। पुलिस लाइन में पुलिस फोर्स की दो कंपनी अलर्ट पर रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें