फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. कमल गुप्ता के आवास के बाहर धरने पर बैठे किसान, रामायण टोल पर लगाया जाम

विज्ञापन
विधायक डॉ. कमल गुप्ता पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी,/हिसार। विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास का घेराव करने जा रहे किसानों को रोकने से नाराज किसानों ने हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे 9 पर रामायण टोल प्लाजा को जाम कर दिया। हालांकि कुछ किसान विधायक के आवास के नजदीक तक पहुंचने में सफल रहे। विधायक आवास के पास लगाए बेरिकेड्स के पास किसान धरने पर बैठ गए। देर रात तक विधायक आवास के बाहर धरना जारी रहा।
विज्ञापन

हम तो विधायक से कराटे सीखने जा रहे थे
किसान नेता कुलदीप खरड़ व दशरथ मलिक ने बताया कि विधायक डॉ. कमल गुप्ता आए दिन किसानों के खिलाफ गलत बयानबाजी करते हैं। मंगलवार को भी विधायक ने किसानों को धमकी देने का काम किया कि उन्हें कराटे आते हैं वह किसानों को देख लेंगे। हम विधायक के आवास पर कराटे सीखने के लिए जा रहे थे। बुधवार को किसान विधायक आवास का घेराव करने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने बस खड़ी करके किसानों को घेराव करने से रोक दिया। इसे बाद किसानों ने दोपहर सवा दो बजे रामायण टोल को जाम कर दिया। कुलदीप खरड़ ने कहा कि माफी मांगने तक विधायक आवास का घेराव जारी रहेगा।
उधर, विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के पास बुधवार सुबह से ही बेरिकेड्स लगाए जाने से रानी लक्ष्मी बाई चौक से मलिक चौक की ओर जाने वाले वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट किया गया। मलिक चौक से लक्ष्मी बाई चौक की ओर भी वाहनों को नहीं आने दिया।
विज्ञापन

किसान बोले- प्रशासन से कोई मांग नहीं
डॉ. कमल गुप्ता ने दोपहर के समय पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद वह गाड़ी में सवार होकर वहां से रवाना हो गए। शाम के समय डीसी ने किसानों से बातचीत का प्रस्ताव दिया। किसानों ने कहा कि उनकी प्रशासन से कोई मांग नहीं है। विधायक माफी मांगे तो वह लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें