फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने हवाई अड्डे के पास उपमुख्यमंत्री दुष्यंत को दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
हवाई अड्डे पर किसान डिप्टी सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। किसानों ने शुक्रवार को हवाई अड्डे के बाहर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। हालांकि सुरक्षा के एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, उपमुख्यमंत्री के अर्बन एस्टेट स्थित आवास के पास भी प्रदर्शनकारी पहुंचे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को हिसार के सेक्टर-13 में अपनी नानी कांता देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे दुष्यंत चौटाला एयरपोर्ट से सेक्टर-13 पहुंचे। इस दौरान किसानों को उपमुख्यमंत्री के हिसार के जीजेयू में किसी कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना मिली। इसके बाद रामायण टोल, बाडो टोल, चौधरीवास टोल प्लाजा से कुछ किसान विरोध जताने के लिए हिसार पहुंचे। इस दौरान जब किसानों को पता चला कि वे शोक सभा में आए हैं तो संयुक्त मोर्चा के फैसले के अनुसार उन्होंने सेक्टर-13 न जाने का निर्णय लिया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री के अर्बन एस्टेट स्थित कोठी नंबर 222 पर होने की आशंका में कुछ किसान वहां पहुंच गए। यहां दुष्यंत चौटाला के न मिलने पर किसान तुरंत हवाई अड्डे पहुंचे।
दोपहर बाद करीत 3:30 पर डिप्टी सीएम दुष्यंत का काफिला पहुंचा तो किसानों ने काले झंडे लहराते हुए नारेबाजी की। किसान नेता कुलदीप खरड़, शमशेर नंबरदार, सूबे सिंह बूरा, राजू भगत सरसौद, सतबीर धायल, कृष्ण कुमार सांवत, राजीव पातड़, वजीर सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा-जजपा के विधायक व मंत्रियों का शांतिपूर्वक तरीके से विरोध जारी रहेगा। सरकारी प्रोग्राम का बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें