फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीएपी की कालाबाजरी के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी कर साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय के सामने बुधवार को किसानों को कालाबाजारी के कारण डीएपी खाद न मिलने पर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने नारेबाजी की। इसके बाद कृषि मंत्री के नाम कृषि उप निदेशक राजबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान सतीश बेनीवाल ने कहा कि बिजाई के समय किसानों को कहीं पर भी डीएपी नहीं मिल रही है। किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार पहले डीएपी खाद सोसायटी व सरकारी दुकानों पर भेजने का काम करे। इसके बाद प्राइवेट डीलर की मशीन व स्टॉक रजिस्टर चेक करवाकर खाद बंटवाने का काम करे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान चरणपाल लुदास, राम खिचड़, अनिल गोरछी, रमेश केमरी, राजेश रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें