फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी मंडी में मूंग-बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में किसानों ने बुधवार को सिवानी अनाज मंडी में मूंग और बाजरे की सरकारी खरीद जल्द शुरू करवाने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम विजया मालिक और मार्केट कमेटी के सचिव को एक मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार ने 15 दिन पहले खरीफ फसलों की सरकारी खरीद शुरू करने की घोषणा तो की थी, लेकिन सिवानी में अब तक एक क्विंटल मूंग या बाजरा भी नहीं खरीदा गया है। किसान सभा के नेता दयानंद पूनिया ने कहा कि सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। न समय पर खाद मिल रही है, न फसल खरीदी जा रही है। एसडीएम विजया मालिक ने किसानों को आश्वस्त किया कि दो दिनों में सभी किसानों की फसल पोर्टल पर सत्यापित करवा दी जाएगी और खरीद प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध करवाई जाएगी और जिन किसानों ने बिजली के नलकूप कनेक्शन के लिए भुगतान किया है, उन्हें जल्द कनेक्शन मुहैया करवा दिया जाएगा।
किसान सभा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बोली प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो वे मंडी गेट बंद कर अधिकारियों का घेराव करेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान रामचंद्र फौजी ने की, जबकि संचालन तहसील स्तरीय सचिव अंतर कस्वां ने किया। इस मौके पर विद्याधर पिलानिया, राजबीर सिंधु, सुरेंद्र गिल, राजकुमार, मांगेराम, कुलदीप, बिल्लू गोदारा, जय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें