हिसार में किसान संगठनों को चेक सौंपते विधायक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हिसार में पिछले पांच दिन से विधायक जोगीराम के आवास के बाहर चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को खत्म हो गया। विधायक जोगीराम ने कृष्ण खरड़ के नाम का पांच लाख रुपये का चेक किसानों को सौंपा। किसान आंदोलन में गांव खरड़ निवासी कृष्ण की मौत हो गई थी।
इस आंदोलन में हिसार जिले के कुल दस किसानों की मौत हो गई थी। जिसमें नौ किसानों को सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दे दिया गया। खरड़ निवासी कृष्ण के परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया। इसके विरोध में किसान संगठन रविवार 15 मई को बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग के सेक्टर 15 स्थित आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। इसमें किसानों ने आमरण अनशन का एलान भी किया था।