फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लघु सचिवालय के गेट पर किसानों का प्रदर्शन, बारिश से फसल, पशु, मकान और बोरवेल को नुकसान

विज्ञापन
हिसार के  लघु सचिवालय के गेट पर विरोध जताते किसान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हिसार। भारतीय किसान यूनियन एकता के सदस्यों ने मंगलवार को लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। बाद में किसानों ने डीसी अनीश यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान नेता दशरथ मलिक देपल, जयपाल बिल्लू, मनोज डाटा, राजपाल रापड़िया, कृष्ण दलाल, सुंदर मसूदपुर, मांगेराम भाकर, बिंदर खोखा, मोनू हुड्डा, आजाद सिंह नियाना और प्रेम खरड़ ने बताया कि सितंबर में हुई भारी बारिश से किसानों की फसल, पशु, मकान और बोरवेल को भारी नुकसान हुआ। सरकार की ओर से मुआवजा प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की गई।
किसानों ने कहा कि अगली फसल के लिए उन्हें डीएपी उर्वरक की आवश्यकता है, लेकिन यह उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। डीएपी खरीदने वाले किसानों को अनावश्यक सामान जबरदस्ती दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल की समय पर बिजाई सुनिश्चित करने के लिए खेतों में खड़े पानी को निकालने के संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन

किसानों ने प्रदूषण के लिए केवल किसानों और पराली को जिम्मेदार ठहराने की बजाय उचित संसाधन उपलब्ध कराने, पराली प्रबंधन के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल की बकाया आर्थिक सहायता जारी करने और सरकारी वादों के मुताबिक सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें