फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यूरिया व डीएपी की किल्लत के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Sat, 19 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर 11 से 20 जुलाई तक चलाए जा रहे सरकार के पुतले जलाओ अभियान के तहत शुक्रवार को अग्रोहा खंड के गांव कुलेरी व जगान में किसानों ने सरकार के पुतले फूंके। यूरिया व डीएपी की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ आवाज उठाना है, जिसके चलते किसानों को यूरिया और डीएपी जैसी जरूरी खाद समय पर नहीं मिल रही है। डीएपी की भारी किल्लत के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की कुलेरी इकाई ने विरोध के दौरान कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र खाद वितरण की ठोस व्यवस्था नहीं की तो आंदोलन को बढ़ाएंगे। 21 जुलाई को खंड स्तर पर बढ़े हुए बिजली बिलों, नशे व बढ़ती हुई गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर रमेश नैन, भूप डूडी, रामकुमार धुन्धवाल, रामकुमार सिवाच, देवीलाल जाखड़, रामस्वरूप सिवाच, सुरज धुन्धवाल, गुलाब धुन्धवाल, अशोक जाखड़, सतीश डुडी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें