फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के विरोध में डटे किसान, कहा-तिरंगा यात्रा का नहीं भाजपा का विरोध 

Sat, 14 Aug 2021 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

किसानों ने कहा कि वह कहीं भी बीजेपी की तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं करेंगे क्योंकि वह किसान हैं और किसान भी तिरंगे का सम्मान करते हैं। अगर भाजपा और सरकार कहीं भी राजनीतिक कार्यक्रम करेगी तो किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बीजेपी का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
उकलाना में विरोध कर रहे किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के शनिवार को करनाल से हिसार जाने का कार्यक्रम था। जैसे ही यह सूचना किसानों को मिली तो उन्होंने उकलाना के सूरेवाला चौक पर धनखड़ के विरोध करने का कार्यक्रम बनाया और वहां इकट्ठे हो गए। किसान नेताओं ने बताया कि वह पूरे प्रदेश में कहीं भी भाजपा की तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं कर रहे हैं, वह सिर्फ सरकार और भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


किसान नेताओं ने बताया कि भाजपा उकलाना, अग्रोहा और बरवाला तीनों ब्लाकों में तिरंगा यात्रा पहले ही निकाल चुकी है लेकिन किसानों ने उसका विरोध नहीं किया। सूरेवाला चौक पर अलग-अलग प्वाइंट बनाकर भाजपा के कार्यकर्ता और नेता ओमप्रकाश धनकड़ का स्वागत कार्यक्रम कर रहे हैं, यह राजनीतिक कार्यक्रम है इसलिए किसान इसका विरोध करेंगे। 


किसानों ने कहा कि वह कहीं भी बीजेपी की तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं करेंगे क्योंकि वह किसान हैं और किसान भी तिरंगे का सम्मान करते हैं। अगर भाजपा और सरकार कहीं भी राजनीतिक कार्यक्रम करेगी तो किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बीजेपी का विरोध करेंगे। इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार, ओम प्रकाश धनखड़ और दुष्यंत चौटाला मुर्दाबाद के नारे लगाए, वहीं तीनों कानून वापस लेने की मांग करते हुए किसान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


बीजेपी की टिकट के दावेदार ने छोड़ी भाजपा किसानों के आंदोलन का किया समर्थन
2019 में भाजपा की टिकट की प्रमुख दावेदारी जताने वाले व आरएसएस के कार्यकर्ता पंकज बिठमड़ा ने किसानों के समर्थन में पार्टी छोड़ दी है। पंकज ने कहा कि दो साल पहले उन्हें लगा कि बीजेपी पार्टी किसानों के हित में काम कर रही है लेकिन यह उनकी भूल थी और अब उन्होंने अपनी भूल सुधार कर ली है। उन्होंने बीजेपी छोड़कर किसान आंदोलन का समर्थन किया है। 
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें