फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पांच घंटे इंतजार फिर सरदूलगढ़ से खनौरी बॉर्डर के लिए निकले किसान

Tue, 13 Feb 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय किसान एकता यूनियन के दिल्ली कूच के आह्वान पर मंगलवार को एनएच 9 हाईवे पर पंजुआना नहर के पास किसान एकत्रित हुए। यहां करीब 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली में 400 के आसपास किसान पहुंचे। हालांकि यहां स्थिति शांतिपूर्ण रही। करीब पांच घंटे के बाद शाम चार बजे बीकेई के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखविंदर औलख के नेतृत्व में सभी किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लिंक रोड से होते हुए पंजाब के रास्ते खनौरी बॉर्डर की ओर निकल पड़े। करीब सवा पांच बजे उन्होंने हरियाणा की सीमा को पार कर लिया और पंजाब की सीमा में दाखिल हो गए। किसान नेता की मानें तो पंजाब के खनौरी सीमा पर तैनात किसान साथियों का सहयोग करेंगे और खनौरी सीमा को खुलवाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद सभी किसान मिलकर सिरसा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

औलख ने कहा- पुलिस से नहीं टकराना है, नाराज युवा लौट गए घर
पंजुआना नहर के पास किसान नेता लखविंद्र औलख ने कहा कि किसान पुलिस के साथ किसी भी तरह का टकराव नहीं करेंगे। शांतिप्रिय तरीके से दिल्ली जाएंगे। यदि कोई पुलिस प्रशासन से टकराता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बात से नाराज होकर कुछ नौजवान युवा वापस अपने घरों को चले गए। युवाओं ने कहा कि औलख अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्हें और कुछ नहीं करना है।

पुलिस प्रशासन ने लगाए 50 नाके
डबवाली, सिरसा, कालांवाली, रोड़ी व रानियां क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने करीब 50 नाके लगाए हैं। यहां सभी नाकों पर शांति देखने को मिली। आलम यह रहा कि डबवाली नाके पर एक भी किसान नेता या किसान नहीं पहुंचा, हालांकि पुलिस यहां दिन भर मुस्तैदी से तैनात रही।
विज्ञापन


पुलिस ने भारी वाहनों को सड़क पर रोका, चालकों ने जताई नाराजगी
गांव खैरेका के पास घग्गर पुल पर एनएच 9 को पुलिस प्रशासन ने बंद किया हुआ था। थ्री लेयर सुरक्षा के साथ साथ पुलिस ने करीबन 100 भारी वाहनों को पुल से पहले खड़ा करवा दिए हैं, ताकि किसान सीधे टकराव न कर सकें। हालांकि इस पर वाहन चालकों ने अपनी नाराजगी जताई। चालकों ने कहा कि पुलिस ने रात को पहले कुछ वाहनों को जाने दिया। बाद में सभी वन वे बंद कर दिया। इससे हम लोग यहां फंस गए हैं। यदि कोई नुकसान होता है तो हमारा होगा। प्रशासन का कुछ नहीं जाएगा।

किसानों ने अपनाया यह रूट
किसान पंजुआना नहर से गांव सहारणी, गांव बप्पां, नागोकी, गागांव रंगा, सरदूलगढ़ से खनौरी पहुंचे।


किसानों के लिए की लंगर की व्यवस्था
पंजुआना नहर पर किसानों के लिए लंगर और चाय की व्यवस्था की गई थी। किसानों को शांतिपूर्वक व्यवस्था बनाने के लिए बार बार आग्रह किया जा रहा था, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। किसान भी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नारेबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें