हांसी। एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 के अंतर्गत फसल बीमा प्रक्रिया जारी है। इस योजना के अंतर्गत धान, बाजरा, मक्का और कपास इत्यादि फसल को बीमित फसलों की श्रेणी में रखा गया है। खरीफ 2025 में प्रदेश सरकार ने फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों को खरीफ 2025 में अपनी फसलों का बीमा करवाना है, वे सभी किसान 31 जुलाई तक संबंधित दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्ड, जमाबंदी प्रमाणित बुवाई पत्र और मेरी फसल मेरा ब्योरा के साथ संबंधित बैंक या सीएससी केंद्र के माध्यम से अपना फसली बीमा करवा सकते हैं। यह योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है। जो ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहते हैं, उन्हें अपने ऋण दाता बैंक में लिखित फॉर्मेट में कट ऑफ डेट के 7 दिन पहले अर्थात 24 जुलाई तक घोषणा पत्र देना होगा। बैंक द्वारा अपने अभिलेख अनुसार उसका बीमा कर दिया जाएगा और जिन किसानों को अपनी फसल तबदील करवानी है वे संबंधित ऋणदाता बैंक में जाकर कट ऑफ डेट के 2 दिन पहले अर्थात 29 जुलाई तक अपनी फसल को तबदील करवा सकते हैं।