फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूटा किसानों का गुस्सा: डीएपी खाद नहीं आने पर हिसार में धरने पर बैठे किसान, सड़क जाम कर जता रहे विरोध

Mon, 11 Nov 2024 10:47 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

हरियाणा के हिसार में किसानों ने सड़क जाम कर दी है। क्योंकि किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। इसके विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। 
विज्ञापन
हिसार में सड़क पर धरना देते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में डीएपी खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। किसानों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। हिसार में सोमवार को डीएपी खाद नहीं आने पर किसानों ने रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन


सुबह चार बजे ही मंडी में किसान आना शुरू हो गए थे। जैसे ही उन्हें यहां खाद नहीं आने की सूचना मिली तो किसानों को सब्र टूट गया और नई अनाजमंडी गेट के आगे जाम लगा दिया। बता दें, डीएपी खाद को लेकर मारामारी चल रही है। शनिवार को खाद के 1000 बैग पहुंचे थे। इसके बाद भी 100 से ज्यादा किसानों को खाद नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को भी मंडी में काफी किसान खाद के लिए सुबह से शाम तक इंतजार करते रहे। मगर जब खाद नहीं पहुंची तो किसान एकत्रित होकर मंडी के गेट पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। वहीं, रविवार को प्रशासन की ओर से कहा गया था कि हिसार में 1230 मीट्रिक टन डीएपी खाद पहुंच चुकी है। मगर नई अनाजमंडी के गोदाम में अभी तक खाद नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें