फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में वंशिका ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 11 Nov 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद मुक्केबाज वंशिका अहलावत। स्रोत: कोच
विज्ञापन
रूपाणा बॉक्सिंग क्लब की महिला मुक्केबाज ने मध्य-प्रदेश में आयोजित स्पर्धा में दिखाया मुक्कों का दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित रूपाणा बॉक्सिंग क्लब की मुक्केबाज वंशिका अहलावत ने राष्ट्रीय स्तर पर गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्लब संचालक रघुवीर नंबरदार ने वंशिका की इस उपलब्धि की जानकारी दी।

मुख्य कोच कैलाश गिल ने बताया कि 4 से 9 नवंबर तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो इंडिया के तहत ऑल इंडिया इंटर साई बाॅक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें देश के विभिन्न मुक्केबाजों ने भाग लिया। वंशिका अहलावत ने जूनियर वर्ग में 70 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। वंशिका ने तीन मुकाबले लड़े और अंत तक विजेता रही। उसने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पलटवार का मौका नहीं दिया और अपने पंचों से चित कर प्रदेश की झोली में स्वर्ण पदक डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंशिका के पिता अशोक अहलावत वॉलीबाल कोच हैं। वह मकड़ाना नर्सरी में प्रशिक्षण देते हैं। उनके कारण ही वंशिका ने मुक्केबाजी की शुरुआत की और खेल क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। अब तक वंंशिका पांच पदक जीत चुकी है। इनमें तीन राज्य व दो राष्ट्रीय स्तर के पदक हैं।
इस दौरान प्रदीप फोगाट, कुलदीप साहू, डंपी पहलवान, देवेंद्र, विरेंद्र ग्रेवाल, दलबीर दलाल, एमसी पप्पू, संजय अहलावत आदि ने खिलाड़ी को बधाई दी।
फोटो- 09
पदक जीतने के बाद मुक्केबाज वंशिका अहलावत। स्रोत : कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें