फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गेट पास न कटने पर किसानों का फूटा गुस्सा, चार घंटे किया हंगामा

विज्ञापन
हांसी अनाज मंडी में गेट पास के लिए लगी हुई लंबी लाइन। 
विज्ञापन
हांसी। पोर्टल पर वेरिफिकेशन न होने और फसल खरीद प्रक्रिया में तकनीकी खामियों से गुस्साए किसानों ने शनिवार को अनाज मंडी में हंगामा किया। गेट पास न कटने पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक गेट नंबर-2 पर जाम लगाकर किसानों सरकार और प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। हंगामे की सूचना पाकर मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश धवन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। लंबी बातचीत और समझौते के बाद दोपहर करीब ढाई बजे खरीद प्रक्रिया पुनः शुरू हुई।
विज्ञापन

उमरा, मेहंदा और खरड़ अलीपुर गांवों के किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने समय रहते ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण कराया था लेकिन खरीद के समय उनकी फसल का रिकॉर्ड दिखाई नहीं दे रहा। इससे गेट पास नही कट रहे। हालांकि हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधि आए लेकिन उमरा के किसानों की फसल में 12 प्रतिशत से अधिक नमी पाई गई जिससे कारण खरीद नहीं की जा सकी। अधिकारियों ने किसानों को मंडी के फड़ पर फसल सूखाने की सलाह दी।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि जिन गांवों की फसल वेरिफिकेशन में आ रही दिक्कतों को उच्चाधिकारियों के माध्यम से जल्द ठीक करवाया जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। समय पर उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

970 मीट्रिक टन गेहूं की आवक :
शनिवार को मंडी में कुल 170 गेट पास कटे। 9700 क्विंटल (970 मीट्रिक टन) गेहूं की आवक हुई। 1 अप्रैल से अब तक कुल 19 हजार क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई है लेकिन अभी तक खरीदी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मंडी में किसानों को जो समस्या हुई उसका समाधान कर दिया है। किसानों की फसल मंडी में उतरवा ली गई है। किसानों को कोई समस्या नहीं होने देंगे।
- दिनेश धवन, चेयरमैन, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें