पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर।
हिसार। डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी ने मोबाइल चोरी के मामले में शनिवार को 12 वारदात के आरोपी हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पटेल नगर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
चौकी प्रभारी एएसआई सुभाष ने बताया कि गांव सदलपुर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 3 अप्रैल को उसकी वेल्डिंग की दुकान के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को जांच के दौरान मिली एक मुखबिरी के आधार पर आरोपी की पहचान पटेल नगर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। आरोपी को सीआईडी चौक पटेल नगर से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही लगभग 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लड़ाई-झगड़ा, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।