फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोर्ट में फर्जी जमानत प्रकरण उजागर, आरोपी पर धोखाधड़ी का आरोप, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला अदालत हिसार में फर्जी जमानत पत्र दाखिल करने का मामला सामने आया है। मदनपुरा निवासी प्रकाश ने अदालत में अर्जी लगाकर शिकायत दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से जमानतदार बनकर आरोपी शिवम शर्मा की जमानत दी है। अदालत ने मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में शिवम शर्मा व नरेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अदालत के आदेश पर प्रकाश का बयान दर्ज करने के बाद अदालती कर्मचारी ने आधार कार्ड की जांच की। जांच में सामने आया कि प्रकाश और पहचानकर्ता नरेश कुमार के आधार कार्ड असली हैं, लेकिन जिसने 2 फरवरी 2024 को कोर्ट में जमानत दी थ, उसका आधार कार्ड फर्जी पाया गया। सुरटी इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम में दर्ज फोटो व जमानत प्रपत्र में लगी फोटो से भी पुष्टि हुई कि जमानत के समय कोर्ट में कोई अज्ञात व्यक्ति प्रकाश बनकर पेश हुआ था। जमानत के लिए पेश की गई भूमि की फर्द जमाबंदी भी प्रकाश के नाम की थी, जिसका गलत इस्तेमाल किया गया। अदालत ने इस मामले की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन पुलिस को भेज दी ताकि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व षड्यंत्र का केस दर्ज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें