फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लोन न चुकाने पर फैक्टरी सील, बैंक को सौंपा कब्जा

विज्ञापन
हांसी में बैंक अधिकारियों को चाबी सौंपते तहसीलदार डॉ़ अनिल। जागरूक पाठक
विज्ञापन
हांसी। लोन की अदायगी न करने पर भिवानी रोड स्थित एक फैक्टरी को उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने सोमवार को सील कर दिया। प्रशासन और बैंक अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फैक्टरी की चाबी बैंक को सौंप दी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरी मालिक को पहले कई बार भुगतान के लिए नोटिस भेजे गए थे, लेकिन लगातार अनदेखी के चलते मामला अदालत पहुंच गया। उच्च न्यायालय ने हिसार उपायुक्त को निर्देश दिए थे कि वह कानूनी कार्रवाई करें। इस आदेश के तहत तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया, जिनके नेतृत्व में फैक्टरी को सील किया गया। तहसीलदार डॉ. अनिल ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार फैक्टरी को सील कर बैंक को कब्जा दिलवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें