फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलेटर से गैस लीक होने पर हुआ धमाका, मकान की दीवारे गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुम्भा के एक आवास में सुबह सात बजे एक जोरदार धमाका हुआ। जिसके चलते मकान की दीवारें गिर गई और खिड़कियां व दरवाजे टूट गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी निकिता गहलोत, डीएसपी जुगल किशोर, एसएचओ सदर रामफल सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस अवसर पर गैस विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया जिसने धमाका होने की जांच की। जानकारी के अनुसार मकान मालिक महावीर ने बताया कि उसके परिवार के लोग मंगलवार की सुबह चाय पीकर अपने अपने काम पर निकल गए। वह भी खेतों में काम पर जा रहा था और उनके घर पर कोई नहीं था, तभी रास्ते में ही घर में धमाके होने की आवाज सुनाई दी। जिसके चलते वह अपने घर पर वापिस लौट आया। उन्होंने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से रसोई घर की छत व दीवारें, सीढ़ियां व खिड़कियां टूट गई। हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता व एफएसएल की टीमों ने मौके का निरीक्षण किया। जांच टीमों ने बताया कि गैस लीक होने के कारण यह धमाका हुआ है, गैस सिलिंडर का रेगुलेटर बंद नहीं किया गया जिससे गैस लीक होती रही और एक जोरदार धमाका हो गया। मकान मालिक ने कहा कि मेरे मकान में हुए धमाके के कारण काफी नुकसान हो गया है। इसलिए वह सरकार व प्रशासन से मांग करता है कि उसे मकान के निर्माण के लिए मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएं। ताकि वह अपने मकान की मरम्मत का कार्य करवा सके।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे हमें सूचना मिली कि गांव कुम्भा के एक आवास में जोरदार धमाका हुआ है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और मौके पर ही कई एक्सपर्ट टीमों को बुलाया गया, जिसने चलते गैस विशेषज्ञ टीम ने बताया कि गैस सिलिंडर का रेगुलेटर बंद नहीं किए जाने के कारण यह धमाका हुआ है। मगर किसी भी प्रकार की कोई जानी हानि नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अगर रसोई में काम नहीं कर रहे तो अपने गैस सिलिंडर के रेगुलेटर को बंद करें।
विज्ञापन

- रामफल सिंह, सदर थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें