फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौंद की पूर्व विधायक सरोज मोर का निधन

विज्ञापन
सरोज मोर की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। नारनौंद हलके से इनेलो की पूर्व विधायक सरोज मोर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 61 वर्ष थी। इनेलो नेता राज सिंह मोर ने बताया कि पूर्व विधायक को कुछ दिन पहले संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
विज्ञापन

वीरवार को उन्हें मेदांता से छुट्टी मिल गई थी और वे फरीदाबाद स्थित अपने आवास पर थीं। शुक्रवार दोपहर को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बास में किया गया। वे वर्ष 2009 में इनेलो के टिकट पर विधायक बनी थीं और अब भी इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य थीं। उनके निधन पर नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम, एडवोकेट सुशील उगालन, सतबीर सिसाय, सूबेदार इंद्र सिंह मोर, जस्सी पेटवाड़, वजीर मोहला, सुरेश कोथ, बिजेंद्र लोहान ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें