हांसी। दिव्या ज्योति जागृति संस्थान ने दीपावली के अवसर पर रविवार को साप्ताहिक सत्संग और भजन संकीर्तन आयोजित किया। कार्यक्रम में साध्वी नीतिका भारती ने कहा कि प्रत्येक पर्व भारत की संस्कृति और गरिमा को दर्शाता है, लेकिन इसके सही लाभार्थी हम तभी बन सकते हैं जब त्योहारों के मर्म को समझें।
साध्वी नीतिका ने गुरु, भक्ति और ब्रह्मज्ञान की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि दीपावली पर मां लक्ष्मी के पूजन के साथ गणेश और सरस्वती का पूजन भी विवेक और कर्मठता के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने सामूहिक ध्यान साधना में भाग लिया। भजन संकीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।