फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस-कमांडो भी नहीं उठवा सके कचरा, सफाई कर्मियों ने ट्रॉली रोककर सड़क पर कराई खाली

विज्ञापन
सड़क पर फैला कचरा प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम अधिकारियों का शनिवार से पुलिस की मदद से कचरा उठवाने का दावा धरा रह गया।सफाईकर्मियों ने कहीं से भी कचरा उठान नहीं होने दिया। हड़ताली कर्मियों ने राजगुरु मार्केट में कचरे से भरी ट्रॉली को रोककर हंगामा किया और ट्रॉली को वहीं खाली करवाकर कचरा सड़क पर बिखेर दिया। इस दौरान पुलिस व स्वैट कमांडो मूकदर्शक बने रहे। आजाद नगर में भी सफाईकर्मियों ने कचरा नहीं उठाने दिया। शहर में अधिकारियों के आवासों के आगे कचरा डालने की आशंका के मद्देनजर स्वैट कमांडो तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


शहर में लगातार 9 दिन की हड़ताल और इससे कचरा उठान नहीं होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हर गली-सड़क पर कचरा बिखरा है और सड़ांध मार रहा है। नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल और कार्यकारी अधिकारी अमित कौशिक सुबह 9 बजे जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर कचरा उठवाने निकले। निजी कर्मचारियों की मदद से राजगुरु मार्केट में ट्रॉली में कचरा भरवा दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली गुड्डू भाई लहंगे वाला की दुकान के सामने पहुंची तो सफाईकर्मी मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर को घेर लिया। इनमें महिला सफाईकर्मी भी शामिल रहीं। कई कर्मचारी ट्रॉली में चढ़ गए और कचरा सड़क पर फेंकने लगे। अधिकारियों ने इन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में टीम को बैरंग लौटना पड़ा। अतिरिक्त निगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा और कार्यकारी अधिकारी जयबीर डूडी ने टीम से आजाद नगर में कचरा उठाने का प्रयास किया लेकिन वहां पहले से ही मौजूद सफाई कर्मचारियों ने कामयाब नहीं होने दिया। सफाईकर्मी आईटीआई चौक, कैमरी रोड सहित अन्य कचरा स्थलों पर धरने पर डटे रहे। एएमसी प्रदीप हुड्डा ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स पहुंचे। वह पुलिस के साथ स्वैट कमांडो भी मौजूद थे। हुड्डा यहां करीब 15 मिनट तक रुके लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस कार्रवाई के लिए निगम अधिकारियों के आदेश का इंतजार करती रही।

रात में दे रहे ठीकरी पहरा..फोटो

सफाईकर्मियों को अंदेशा था कि नगर निगम अधिकारी रात में कचरा उठवा सकते हैं। इस कारण उन्होंने चार अलग-अलग टीमें बनाकर बड़े कचरा स्थलों पर रातभर पहरा दिया। कर्मचारी फोन पर एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखे रहे। उन्हें लग रहा था कि पुलिस हिरासत में ले सकती है। कर्मचारियों को संदेश यह था कि किसी का फोन दो-तीन बार में न उठे तो तुरंत अन्य साथी मौके पर पहुंच जाए।
विज्ञापन


सरकार उकसा रही: शास्त्री

हिसार पहुंचे नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति पर उतर आई है। हमारी मांगें पूरी करने के बजाय सरकार उकसाने का काम कर रही है। हम किसी तरह से टकराव के पक्ष में नहीं हैं।

घरों- सड़कों पर 1,890 टन कचरा

हड़ताल के कारण निगम क्षेत्र में 1,890 टन कचरा घरों और सड़कों पर सड़ रहा है। नगर निगम के 750 सफाईकर्मियों सहित लगभग 1,100 कर्मचारी पूरी तरह हड़ताल पर हैं। निगम कार्यालयों में 9 दिन से कोई काम नहीं हो रहा। डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी की गाड़ियों के भी पहिये थमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें