फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर 15 दिन से स्वचालित सीढ़ियां बंद, चालू होने में दो दिन का समय और लगेगा

Sat, 22 Feb 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वचालित सीढ़ियां की सुविधा नहीं मिल रही है। पिछले करीब 15 दिन से एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) बंद है। यात्रियों को मजबूरन फुट ओवरब्रिज से जाना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि अभी एस्केलेटर की सुविधा लेने के लिए यात्रियों को दो दिन का और इंतजार करना होगा। यात्रियों ने एस्केलेटर बंद की समस्या को स्थानीय अधिकारियों को भी अवगत कराया है। वहीं, मंगलवार को भी प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर मदन रामदेवा के निरीक्षण के दौरान भी एस्केलेटर बंद मिला था। इस पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब भी मांगा था। उधर, रेलवे अधिकारियों की मानें तो एस्केलेटर की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते बंद किया हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें