अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन कार्यक्रम में अपने प्रस्तुति देती प्रतिभागी।
हिसार। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की ओर से शुक्रवार को अग्रसेन भवन में रामायणी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष एकता गर्ग के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
रामायण के प्रसंगों के मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं नृत्य प्रतियोगिता में रेखा विजेता रहीं। पूर्वी ने छम्मा-छम्मा गाने पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। परम सुंदरी प्रतियोगिता में भूमि मेकओवर ने प्रथम, शालू मेकओवर ने द्वितीय और पूर्वी मेकओवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित प्रस्तुति देकर साफ-सफाई का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल भी लगाई गईं, जहां महिलाओं ने खरीदारी की। मंच संचालन सौरभ ठकराल ने किया। महामंत्री प्रेम अग्रवाल सहित संस्था की अन्य सदस्य भी मौजूद रहीं।