फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिओ फेंसिंग हाजिरी प्रणाली के विरोध में कर्मियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिओ फेंसिंग हाजिरी प्रणाली के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए रोष जाहिर किया। कर्मचारियों ने 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का एलान किया। स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के संयोजक एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग आयोजित की।
विज्ञापन

सकसं राज्य उप प्रधान सुशीला कुमारी, जिला वरिष्ठ उप प्रधान नरेश गौतम, सहसचिव अशोक सैनी, पूर्व जिला सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी और जनविरोधी फैसले लागू कर रही है। मजदूर विरोधी लेबर कोड्स रद्द किया जाए,सरकारी विभागों का तेजी के साथ निजीकरण पर रोक लगाई जाए। एनपीएस/यूपीएस को रद्द करके पुरानी पेंशन नीति बहाल करने सहित सभी प्रकार के अस्थाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
राज्य का अलग से आठवां वेतन आयोग गठित किया जाए। नई शिक्षा नीति, पावर बिल और रोड सेफ्टी एक्ट को रद्द किया जाए। विभागों में खाली पड़े लगभग 2 लाख पदों पर एकेडमिक मेरिट से नियमित भर्ती की जाए। इस अवसर पर डेंटल सर्जन एसोसिएशन से डॉ. रवि, डॉ. सोनल आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें