फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और आत्मनियंत्रण कौशल बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के मनोविज्ञान विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और आत्मनियंत्रण कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को बायोफीडबैक और न्यूरोफीडबैक टूल्स पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में कॉन्शियस माइंड सोलूशन्स, नोएडा की अपर्णा झा और विक्रांत भार्गव मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता और स्वागत संबोधन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने किया।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को तनाव, चिंता और मानसिक दबाव को स्वयं प्रबंधित करने के वैज्ञानिक और व्यावहारिक तरीकों से परिचित कराना था। सत्र में विद्यार्थियों को बताया गया कि कैसे हृदय गति, श्वसन दर, त्वचा का तापमान और मस्तिष्क गतिविधि जैसी शारीरिक अनैच्छिक प्रतिक्रियाएं तनाव और चिंता के दौरान असामान्य हो जाती हैं।
कार्यशाला में यह भी सिखाया गया कि इन प्रतिक्रियाओं को बायोफीडबैक टूल्स के माध्यम से मापा और नियंत्रित किया जा सकता है। लाइव डेमोंस्ट्रेशन में एचएसआर, जीएसआर, ईईजी पोर्टेबल न्यूरोफीडबैक और मास्टर न्यूरोफीडबैक का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने रियल-टाइम फीडबैक के जरिए अपने शरीर और मस्तिष्क की प्रतिक्रियाओं को देखा और समझा कि सचेत अभ्यास से तनाव और चिंता को कैसे कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस कार्यशाला ने छात्रों को मन-शरीर के आपसी संबंध को समझने और दैनिक जीवन में उपयोगी आत्म-नियंत्रण तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। धन्यवाद संबोधन समन्वयक डॉ. स्नेहा मित्तल ने किया। कार्यशाला में प्रो. मंजू, डॉ. गोबिंद यादव, गोविन्द वर्मा व डॉ. बिन्दु उपस्थित रहे। मंच संचालन खुशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें