फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली गिरने से इन्वर्टर सहित कई उपकरण जले, महिला हुई बेसुध

Thu, 19 Feb 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। वार्ड- 4 के मोहल्ला रामपुरा में बुधवार को एक मकान पर बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गईं और इन्वर्टरसहित कई उपकरण जलकर राख हो गए। घटना के समय रसोई में काम कर रही महिला बिजली गिरने की आवाज और तेज चमक से बेहोश हो गई। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। बाद में डॉक्टर बुलाकर महिला का उपचार कराया गया।
विज्ञापन

मकान मालिक सुरेश ने बताया कि दिन करीब 11 बजे तेज चमक के साथ बिजली पहले छत की टंकी के पास लगे झंडे पर गिरी और फिर दीवारों को चीरते हुए रसोई में पहुंची। बिजली की गति इतनी तेज थी कि रसोई का सारा सामान गिर गया। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
रुक-रुक कर होती रही बारिश
शहर में मंगलवार देर रात मौसम का मिजाज बदला। देर रात बूंदाबांदी शुरू हुई और बुधवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही। करीब एक बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके बाद धूप निकली। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें