हिसार। राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार (आरटीएच) विधेयक के खिलाफ चिकित्सकों की हड़ताल के चलते आईएमए ने मंगलवार को हड़ताल की कॉल की है। मंगलवार सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे निजी अस्पतालों में ओपीडी और एमरजेंसी सेवाएं बंद रहेंगी। आईएमए का कहना है कि जयपुर में होने वाले प्रदर्शन में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। निजी अस्पतालों में हड़ताल के चलते नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर की संख्या बढ़ा दी है। सर्जन ऑन कॉल पर रहेंगे।
आईएमए के जिला सचिव डाॅ. संदीप कालरा ने बताया कि राजस्थान में चल रही चिकित्सकों की हड़ताल के बाद आईएमए ने मंगलवार को प्रदेश भर में निजी अस्पतालों में ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है। राजस्थान के चिकित्सकों की मांग जायजा है। मंगलवार को आईएमए के सदस्य जयपुर जाएगें। वहां पर जो फैसला लिया जाएगा उसके आधार पर प्रदेश में आगामी निर्णय लिया जाएगा।
नागरिक अस्पताल में व्यवस्था की
मंगलवार को महाबीर जयंती के उपलक्ष्य में सरकारी आवास है। इसके चलते नागरिक अस्पताल में ओपीडी बंद रहेगी। अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं जा रहेगी। कार्यकारी पीएमओ डाॅ. धमेंद्र ने बताया कि आपातकालीन कक्ष में चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर की संख्या बढ़ा दी है। सर्जन ऑन कॉल पर रहेंगे। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।