फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिल न भरने पर तीन साल पहले कटा था बिजली कनेक्शन, स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से अंधेरे में एनएच-9

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नेशनल हाईवे-9 की स्ट्रीट लाइट पिछले तीन साल से बंद है। इस कारण से मिलिट्री कैंट एरिया की करीब 5 हजार से ज्यादा की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसे लेकर एरिया के लोग संबंधित विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सद्भाव नाम की कंपनी के पास एनएच 9 के रखरखाव की जिम्मेदारी थी, जिसमें स्ट्रीट लाइट भी शामिल थीं। वर्ष 2021 में यह कंपनी रोड को छोड़कर चली गई। कंपनी ने स्ट्रीट लाइट के बिजली बिल का भी भुगतान नहीं किया। इस पर बिजली निगम ने स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया। अब कंपनी इस मामले को लेकर कोर्ट में चली गई है। उधर, बिजली निगम भी नया कनेक्शन देने से इनकार कर रहा है। बिना बिजली कनेक्शन स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है।
केंद्रीय परिवहन मंत्री को लिखा पत्र
हनुमान कॉलोनी आरडब्ल्यूए ने इसे लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। हिसार में एनएच-9 पर कैंट एरिया के पास लगीं स्ट्रीट लाइट पिछले तीन साल से नहीं जल रही हैं। इस कारण काफी हादसे यहां हो चुके हैं। इसके अलावा चोरी की घटनाएं भी होती रहती हैं। इसे लेकर वह कई दफा एनएचएआई के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरडब्ल्यूए आपसे मांग करती है कि इस समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन


पुरानी कंपनी व बिजली निगम के बीच पेमेंट का विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसे मामले को लेकर जिला उपायुक्त को भी अवगत करवाया था कि अगर नया बिजली कनेक्शन मिल जाए तो यह समस्या हल हो जाएगी। - विपिन मंगला, प्राेजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

स्ट्रीट लाइट न जलने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संबंधित विभाग व जिला प्रशासन से मांग है कि हमारी इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए। - ओम सिंह, प्रधान, आरडब्ल्यूए, हनुमान कॉलोनी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें