फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में फिर से खुलने लगे चुनाव कार्यालयों के ताले

Sat, 12 Dec 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चुनाव आयोग अलर्ट हो गया है। आयोग की ओर से पंचायत विकास विभाग को चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने चुनाव से जुड़े रिकॉर्ड को फिर से तैयार करना शुरू कर दिया है। चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है।

सितंबर महीने में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया पर प्रतिबंध लगा दिया था। वीरवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह प्रतिबंध समाप्त हो गया।

ऐसे में नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य चुनाव आयोग अदालत के फैसले के बाद फिर से सक्रिय हो गया है। आयोग की ओर से चुनाव को लेकर शेड्यूल तय किया जा रहा है।
विज्ञापन


शेड्यूल जारी करने से पहले आयोग ने पंचायत विकास विभाग को सतर्क किया है। प्रदेश भर के जिला पंचायत विकास अधिकारियों को ई-मेल के जरिये निर्देश जारी किए गए हैं।


निर्देशों में अधिकारियों को चुनाव के लिए तैयार होने का संदेश दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर से मिले निर्देश के बाद अधिकारियों ने चुनाव संबंधी रिकॉर्ड निकाल लिया है।

चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की लिस्ट की जांच शुरू कर दी है। चुनाव शेड्यूल जारी होते ही कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त कर दिया जाएगा।


हिसार जिले में पहले चरण में हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय और नारनौंद खंड के लिए नामांकन लिए जा चुके हैं। इन नामांकनों की छंटनी की जानी बाकी है।

नई शर्तों को पूरा न करने वालों के नामांकन रद किए जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे।

दूसरे चरण के नामांकन के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय तथा अग्रोहा खंड के लिए नामांकन होंगे। इसके लिए खंड स्तर पर नामांकन लिए जाएंगे।

तीसरे चरण में उकलाना, बरवाला, आदमपुर खंड में चुनाव तय किए गए थे। अब निर्वाचन कार्यालय की ओर से शेड्यूल जारी होने का इंतजार है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह चुनाव का शेड्यूल घोषित हो सकता है।


राज्य चुनाव कार्यालय की ओर से मैसेज आया है, जिसमें पंचायत चुनाव के लिए वार्मअप होने का संदेश है। हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शेड्यूल घोषित होते ही अपना काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

नरेश पंकज, डीडीपीओ, हिसार

चुनाव कार्यालयों के ताले खुलने शुरू
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गांवों में फिर से हलचल शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर पर पंच, सरपंच, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों ने तीन महीने से बंद पडे़ चुनाव कार्यालयों के ताले खोलने शुरू कर दिए हैं।

शेड्यूल जारी होते ही गांवों फिर से माहौल गर्म हो जाएगा। मंद हुआ चुनाव प्रचार फिर से गति पकडे़गा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें