फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: कैमरी गांव में बुजुर्ग की हत्या, ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट

Sun, 04 Jan 2026 08:12 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

हिसार के कैमरी गांव में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जिले के कैमरी गांव में बुजुर्ग जगदीश की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर मृतक के बेटे के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब गांव की एक गली में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर जगदीश अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान हमलावरों ने गुस्से में आकर जगदीश पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट उनके पेट में लगी। जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें