फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मकान बेचने के विवाद में डंडे से वारकर बडे़ भाई की हत्या

Mon, 06 Apr 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मसूदपुर में सोमवार सुबह मकान बेचने के विवाद में एक व्यक्ति ने डंडे से वारकर बडे़ भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र सांगवान के मुताबिक गांव निवासी शमशेर सिंह (57) का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने छोटे भाई सूरजमल (50) पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों भाइयों के बीच मकान बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। भतीजे मंदीप ने रिपोर्ट में बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसने देखा कि चाचा शमशेर के घर पर काफी लोग इकट्ठे हो रखे थे। उसने अंदर जाकर देखा तो चाचा अपने कमरे के बाहर चारपाई पर मृत पड़े थे। परिवार के लोगों से पता चला कि शमशेर व सूरजमल के बीच रविवार शाम मकान बेचने को लेकर झगड़ा हुआ था। मौके पर एक डंडा पड़ा था जिस पर खून लगा था।

सूरजमल के मकान बेचने का कर रहे थे विरोध
मंदीप ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र की 2015 में मृत्यु हो चुकी है। चाचा शमशेर तीन भाइयों में मंझले थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी खेती की जमीन छोटे भाई सूरजमल के नाम कर दी थी जिसे उन्होंने बेच दिया। हाल ही में सूरजमल अपने मकान को भी बेच रहे थे जिसका शमशेर विरोध कर रहे थे। डीएसपी ने बताया कि आरोपी सूरजमल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें