फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: समाधान शिविर में आईं आठ शिकायतें, समाधान करने के दिए निर्देश

Mon, 21 Jul 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। लघु सचिवालय कार्यालय परिसर में सोमवार को लगाए गए समाधान शिविर में आठ शिकायतें आईं। गांव प्रेम नगर निवासी सोहना देवी ने बुढ़ापा पेंशन की राशि बैंक खाते में नहीं पहुंचने व खरकड़ा गांव के रेशमा ने मकान के दोनों ओर खाली प्लॉट में पानी भरने से मकान को हो रहे नुकसान की शिकायत रखी। एसडीएम राजेश खोथ ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

ढाणी मेहंदा गांव निवासी सुमन देवी ने बिजली का बिल अधिक आने को लेकर रखी। इस पर एसडीएम ने शिकायत के समाधान के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली बिल ठीक करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में महजत गांव निवासी रमेश कुमार ने पौधे उपलब्ध करवाने की मांग रखी। एसडीएम उनकी इस मांग को मौके पर ही पूरा करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को पौधे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर के बाद एसडीएम ने नगर परिषद तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि आगामी 26 व 27 जुलाई को सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस अड्डे पर 25 से 27 जुलाई तक पर्याप्त पेयजल व सफाई कर्मियों सहित दो मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें