फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे से नहीं मिलेंगे गले, दूर से ही देंगे ईद की मुबारकबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आज ईद है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार क्रांतिमान पार्क में ईद की नमाज नहीं होगी। मुस्लिम समुदाय के लोग घरों में ईद की नमाज अदा करेंगे। इसके साथ ही गले मिलकर नहीं, बल्कि दो गज फासले से एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे।
विज्ञापन

ईद के मौके पर सुबह 9 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों में नमाज अदा करना शुरू कर देंगे। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के घर ईद की मुबारकबाद देने जाएंगे। इस दौरान घर में मेहमानों को खीर, पकोड़े, सेविया, छोले खिलाकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए एक-दूसरे के गले नहीं मिलेंगे। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे को मुबारकबाद देंगे। मुस्लिम कल्याण कमेटी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष हरफूल खान भट्टी का कहना है कि डाबड़ा रोड और लाहौरिया चौक के पास बनी मस्जिद में 10 से 20 लोग ही जाएंगे।
विज्ञापन

क्रांतिमान पार्क में कोई कार्यक्रम नहीं होगा। सामाजिक दूूरी के नियमों का पालन करते हुए सभी अपने घरों में ही नमाज अदा करेंगे।
- हरफूल खान भट्टी, प्रदेशाध्यक्ष, मुस्लिम कल्याण कमेटी हरियाणा।
- सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए घर में ही रहकर नमाज अदा करें। इस दौरान कोरोना महामारी के खात्मे को लेकर इबादत की जाएगी।
- रफीक खान, शिव कॉलोनी निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें