हिसार। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल (पंजाब) पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार आंदोलन के कारण हिसार से गुजरने वाली 10 ट्रेनें सोमवार और 8 ट्रेनें मंगलवार को रद्द रहेंगी।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार, गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी, गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धुरी, गाड़ी संख्या 04572, धुरी- सिरसा, गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना सोमवार और मंगलवार को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर सोमवार को और गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर मंगलवार को रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14729, रेवाड़ी-फजिल्का, गाड़ी संख्या 14730, फजिल्का-रेवाड़ी सोमवार को रद्द रहेगी।
उधर, रेलवे की ओर से अपील की गई है कि यात्री सफर आरंभ करने से पहले रेलवे की वेबसाइट अथवा 139 नंबर पर फोन कर ट्रेन की स्थिति जांच लें। बता दें, कि रविवार को भी किसान आंदोलन के कारण लुधियाना व रेवाड़ी रूट पर ट्रेनें रद्द रही। ट्रेनों की सुविधा नहीं मिलने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।